UP Politics : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. अंबेडकर नगर में शुक्रवार को उन्होंने आरोप लगाया कि अब समाजवादी पार्टी में भी वही हालात हैं, जो पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बताए जाते थे, उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव से मिलने और हाथ मिलाने तक के लिए रेट तय है.
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पहले जिस तरह के आरोप बसपा पर लगते थे, अब वही स्थिति समाजवादी पार्टी में भी देखने को मिल रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव से मुलाकात के लिए भी पैसे लिए जाते हैं और यहां तक कि हाथ मिलाने का भी रेट तय है, उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है.
संपत्ति बढ़ने पर भी उठाए सवाल
राजभर ने अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि राजनीति में आमतौर पर खर्च होता है, लेकिन इसके बावजूद अखिलेश यादव की संपत्ति लगातार कैसे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि खर्च होने के बाद संपत्ति कम होनी चाहिए, लेकिन यहां इसका उल्टा देखने को मिल रहा है.
कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सिर्फ एकतरफा तुष्टीकरण की राजनीति करते थे, अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने के बाद सनातन की बात करने लगे हैं. राजभर ने आरोप लगाया कि यह बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का असर है.
PDA का बताया नया मतलब
ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा कि सपा का PDA दरअसल ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है. उनके मुताबिक, पार्टी का ध्यान केवल अपने परिवार के विकास पर है, जनता पर नहीं.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हो रही देरी पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और अब सिर्फ हाईकोर्ट के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









