Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर लगातार बढ़ा है, उन्होंने कहा कि आज के निकाय चुनावों के परिणाम इसी विश्वास का प्रतीक हैं.
सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा में तीनों मेयर पदों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है. रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी पार्टी को बड़े अंतर से सफलता मिली है.
मोदी सरकार के कार्यों की सराहना
उन्होंने कहा कि विपक्ष पर जनता का विश्वास कम हुआ है, क्योंकि वह केवल झूठ की राजनीति करता है. सीएम ने विपक्ष से सवाल किया कि उसने महिलाओं को आरक्षण देने और किसानों के हित में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए.
सीएम सैनी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है, उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया में भारत का सम्मान लगातार बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









