Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में कई दिनों से चल रहे सियासी तनाव का आज अंत हो गया, जब विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री विजय ने अपनी सरकार को बहुमत दिला दिया. मतदान के दौरान उनके पक्ष में 144 विधायकों ने समर्थन किया, जो आवश्यक बहुमत से अधिक है. वहीं, सरकार के विरोध में 22 वोट पड़े और 5 विधायकों ने मतदान से दूरी बनाए रखी.
विश्वास मत की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार का समर्थन न करने की घोषणा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. इससे पहले अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा एआईएडीएमके के बागी विधायकों से मुलाकात को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इसे लेकर उन्होंने “परिवर्तन” और “लेन-देन” जैसे शब्दों पर टिप्पणी की.
विश्वास मत के बाद सीएम विजय का जवाब
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि क्या यह सच में स्वच्छ शासन है.
विश्वास मत पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सदन में अपनी बात रखी और विपक्ष के सभी आरोपों का जवाब दिया, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह से एक धर्मनिरपेक्ष सरकार होगी.
खरीद-फरोख्त पर सीएम विजय का जवाब
खरीद-फरोख्त के आरोपों का जवाब देते हुए विजय ने कहा कि उनकी सरकार “घोड़े की रफ्तार” से काम करेगी, लेकिन किसी भी तरह की राजनीतिक खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं होगी, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पिछली सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जारी रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









