Punjabराज्य

SIR से पहले 90 फीसदी प्री-मैपिंग का लक्ष्य, 84% काम पूरा – अनिंदिता मित्रा

Punjab News : पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई एस.आई.आर. को आधार बनाकर मौजूदा मतदाता सूचियों के साथ मिलान किया जा रहा है।  अनिंदिता मित्रा ने कहा कि यदि किसी मतदाता की प्री-मैपिंग नहीं होती है, तो उस मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिया गया गणना फॉर्म भरकर पुनः बी.एल.ओ. के पास जमा करवाना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में जोड़ दिया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने पंजाब के मतदाताओं से अपील की कि वे एस.आई.आर. में बढ़-चढ़कर भाग लें और बी.एल.ओ. के साथ पूरा सहयोग करें।

ये भी पढ़ें – ‘बाद में बात करेंगे’ कहना पड़ा भारी, मोतिहारी छात्रा सुसाइड मामले में जेल भेजा गया प्रेमी रोबिन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button