Study In Australia : ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी है। ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने ‘हाई अचीवर्स स्कॉलरशिप’ की घोषणा की है, जिसके तहत विदेशी छात्रों, जिसमें भारतीय भी शामिल हैं, को बैचलर्स और मास्टर्स कोर्सेज की ट्यूशन फीस पर डिस्काउंट मिलेगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ाई का अवसर देना और आर्थिक बोझ कम करना है।
स्कॉलरशिप की प्रमुख बातें-
डिस्काउंट अमाउंट: ट्यूशन फीस में 20% से 25% तक की छूट, छात्र की शैक्षणिक प्रदर्शन (WAM या ATAR समकक्ष) के आधार पर।
लोकेशन: ऑस्ट्रेलिया के सभी ला ट्रोब यूनिवर्सिटी कैंपस में लागू, जैसे मेलबर्न, सिडनी, बेंडिगो, अल्बरी-वोडोंगा, सिटी, मिल्डुरा और शेपर्टन।
आवेदन की अवधि- अभी आवेदन प्रक्रिया चालू है और 2027 के अंत तक आवेदन किया जा सकता है।
योग्यताएं-
विदेशी छात्र होना चाहिए।
यूनिवर्सिटी में नया स्टूडेंट होना चाहिए।
छात्र को स्वयं ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।
कोर्स वही होना चाहिए, जिसके लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध है।
एडमिशन ऑफर लेटर प्राप्त होना आवश्यक।
आवेदन प्रक्रिया
इस स्कॉलरशिप के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जो छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें उसी आवेदन के आधार पर स्कॉलरशिप के लिए विचार किया जाता है। चयनित छात्रों को एडमिशन ऑफर लेटर पर इसकी जानकारी मिलती है।
नोट-
स्कॉलरशिप ट्यूशन फीस में छूट देती है, लेकिन अन्य खर्चें छात्र को स्वयं वहन करने होंगे। ट्यूशन फीस समय पर जमा न करने पर स्कॉलरशिप रद्द हो सकती है। यह छूट आमतौर पर पहले सेमेस्टर से लागू की जाती है। यह पहल भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में प्रवेश को आसान और किफायती बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें- नोएडा में 28 से 30 मई तक धारा 163 लागू, भीड़-इकट्ठा करना और प्रदर्शन करना होगा प्रतिबंधित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









