Delhi NCRक्राइमराष्ट्रीय

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, ISI-अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Delhi Terror Arrest : दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क का खुलासा करते हुए 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्पेशल सेल की हाल के वर्षों में आतंकवाद-रोधी सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में गिनी जा रही है।

पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड ISI

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के निर्देशानुसार काम कर रहे थे। नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम के इशारों पर सक्रिय था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी कर रहे थे। पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड ISI को बताया जा रहा है।

विदेशी हथियारों समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में हुई, और उनके कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि बरामद विस्फोटक सामग्री सीमा पार से भारत में लाई गई थी।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच

सुरक्षा बलों के अनुसार, यह नेटवर्क देश के संवेदनशील प्रतिष्ठानों जैसे पावर प्लांट, बिजली वितरण केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य रणनीतिक स्थानों पर हमले की योजना बना रहा था। एजेंसियां पूरे नेटवर्क की फंडिंग, हथियार आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने में जुटी हैं कि अन्य सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय तो नहीं हैं।

बड़ी साजिश को किया नाकामयाब

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आज दोपहर 3:30 बजे पुलिस मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को राजधानी और देश के संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर संभावित बड़े हमले को विफल करने वाली महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से किया इनकार, विभाग ने तीसरी बार भेजा नोटिस, कहा- बंगला खाली नहीं होगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button