Haryana

Haryana News : दर्शन करने जा रहे परिवार पर मक्के से भरा ट्रक पलटा, 4 सदस्यों की मौत

Haryana News : हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय मार्ग पर लालढांग के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मक्के से भरा एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर दो बाइकों पर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और उसकी दो बेटियां शामिल हैं, जबकि परिवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। चौथा मृतक परिवार का एक रिश्तेदार था। यह सभी हिमाचल प्रदेश के श्रीरेणुका जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

उतरते समय खो बैठा संतुलन

सूत्रों के अनुसार, ट्रक कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में पहाड़ी ढलान से उतरते समय संतुलन खो बैठा। हादसे के समय परिवार दो बाइकों पर पहाड़ी की चढ़ाई कर रहा था और रेलिंग के पास अटक गया, तब ट्रक रॉन्ग साइड पर पलट गया।

टुकड़ों में मिलीं लाशें, पन्नी में बांधकर सुरक्षित रखा

हादसे के बाद मक्के से लदा ट्रक हटाना और बुरी तरह कुचली गई लाशों को निकालना चुनौतीपूर्ण था। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने ट्रक को हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद क्रेन बुलाकर ट्रक उठाया गया और मृतकों को निकाला गया। लाशें इतनी बुरी तरह से कुचली हुई थीं कि कुछ टुकड़ों में मिलीं, और उन्हें पन्नी में बांधकर सुरक्षित किया गया।

मृतकों की पहचान

मरने वालों में चुहड़पुर कलां के राजेंद्र धीमान (45), उनकी बेटियां सिम्मी (14) और मिनी (12), तथा दौलतपुर के फूल सिंह शामिल हैं। राजेंद्र की पत्नी ऊषा (40) बाइक से छिटककर दूर जा गिरी, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फूल सिंह राजेंद्र की बहन के देवर हैं। सिम्मी और मिनी फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि ऊषा अपने पति की बाइक पर सवार थीं।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 128वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 364 स्थानों पर छापेमारी, 92 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button