IPL 2026 Final RCB vs GT : आईपीएल 2026 (IPL 2026) का खिताबी महामुकाबला आज, रविवार 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7:30 बजे अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी (IPL Trophy) जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
आरसीबी (RCB) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात टाइटंस अपनी पांच साल की इतिहास में तीसरी बार फाइनल में खेल रही है। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ट्रॉफी जीती थी और 2023 में उपविजेता रहे थे।
आरसीबी को विजेता घोषित किया जाएगा
बीसीसीआई (BCCI) ने फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है, जो सोमवार 1 जून को होगा। अगर रविवार को मैच किसी कारण से बाधित होता है, तो सोमवार को वही मैच उसी स्कोर और बॉल पर जारी रहेगा। नियमों के अनुसार, अगर दोनों दिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो लीग स्टेज में बेहतर रैंक वाली टीम आरसीबी को विजेता घोषित किया जाएगा।
मैच के दिन बारिश की संभावना
गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची, जबकि आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात को बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। मौसम की जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में मैच के दिन बारिश की संभावना बहुत कम है, इसलिए फैंस को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिलेगा।
आरसीबी के पास इतिहास बनाने का मौका
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास इतिहास बनाने का अवसर है। अगर उनकी टीम जीतती है या बारिश के नियम से चैंपियन बनती है, तो वह लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाले तीसरे कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा के नाम रहा है।
दोनों टीमों के पावरफुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल।
गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, मानव सुथार और जयंत यादव।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 130वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 513 स्थानों पर छापेमारी, 235 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









