IPLखेल

IPL 2026 प्लेऑफ रेस, KKR की जीत से बढ़ा रोमांच, पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद IPL 2026 की प्लेऑफ रेस बेहद रोमांचक हो गई है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में KKR ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर न सिर्फ अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं, बल्कि पॉइंट्स टेबल की स्थिति को भी पूरी तरह बदल दिया।

KKR के लिए चुनौतीपूर्ण आगे की राह

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की और 12 मैचों में 11 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गई। टीम का नेट रन रेट -0.038 है। हालांकि KKR के लिए आगे की राह अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्लेऑफ की दौड़ में वह अब भी बनी हुई है।

16 अंकों के साथ पहले स्थान पर RCB

दूसरी ओर, हार के बावजूद गुजरात टाइटंस टॉप-2 में अपनी स्थिति बनाए रखने में सफल रही। GT के पास 13 मैचों में 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रन रेट +0.400 है। पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। टीम ने 12 में से 8 मैच जीते हैं और उसका नेट रन रेट +1.053 है, जो उसे बाकी टीमों से आगे बनाए हुए है।

12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर RR

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है, जिसके 12 मैचों में 14 अंक हैं और नेट रन रेट +0.331 है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है और अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है और उसका नेट रन रेट -0.993 है।

LSG प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। मुंबई 8 अंकों के साथ नौवें और लखनऊ भी 8 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर बनी हुई है। IPL 2026 की प्लेऑफ रेस अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां हर मैच के बाद समीकरण बदलते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Female Terrorist : व्हाइट विडो से ब्लैक विडोज तक, 5 महिला आतंकवादियों की भयावह कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button