RCB vs GT : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ टीम ने छठी बार डिफेंडिंग चैंपियन को फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड भी जोड़ दिया है।
कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाई और अपनी कप्तानी पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की बराबरी करते हुए लगातार दो IPL फाइनल तक टीम को पहुंचाने वाले चुनिंदा कप्तानों में जगह बना ली है। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर सबसे तेज ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बेंगलुरु ने सबसे बड़ा स्कोर 254/5 खड़ा किया
गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर बेंगलुरु ने प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 खड़ा किया और 92 रन से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में टीम ने कुल 38 बाउंड्री लगाईं, जो IPL प्लेऑफ इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई के नाम था।
पाटीदार के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
पाटीदार ने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए और प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी ऊपर पहुंच गए। साथ ही वह कप्तान के तौर पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वालों में भी शामिल हो गए। कुल मिलाकर इस जीत ने न सिर्फ RCB को फाइनल में पहुंचाया बल्कि टीम और पाटीदार दोनों के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिए।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी, 229 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









