खेल

IPL से धोनी ने लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, टीम मेंटर बनेंगे माही

MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की तैयारियों के बीच आज यानी 17 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सौंपेंगी. इसमें तय होगा कि कौन से खिलाड़ी टीम के साथ बने रहेंगे और किन्हें मिनी ऑक्शन में उतरना होगा. रिटेंशन की समयसीमा आज खत्म हो रही है, लेकिन खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का रास्ता अभी बंद नहीं होगा. टीमें ऑक्शन से सात दिन पहले तक खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकेंगी. IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा.

रिटेंशन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदल चुकी है. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं. इस ट्रेड में उनकी फीस 27 करोड़ से घटकर 15 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भी बड़ी अदला-बदली हुई है. हार्दिक पांड्या मुंबई छोड़कर पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह पंजाब से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हैं. दोनों खिलाड़ियों की फीस 18-18 करोड़ रुपये तय हुई है.

CSK में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

रिटेंशन के दिन चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बड़ी खबर आई है. धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने घोषणा की है कि IPL 2027 से वह टीम में मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस तरह खिलाड़ी के रूप में उनका IPL सफर खत्म हो गया है, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा.

शाम को आएगी रिटेंशन लिस्ट

सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट का ऐलान शाम को होने की उम्मीद है. इसके बाद मिनी ऑक्शन की तस्वीर और साफ हो जाएगी. फैंस की नजर खास तौर पर इस बात पर रहेगी कि कौन सी फ्रेंचाइजी किन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करती है और नीलामी के लिए कितनी रकम बचाकर रखती है.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button