खेल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जापान को 4-1 से हराया, मलेशिया और दक्षिण कोरिया ने भी दर्ज की जीत

Sports News : हॉकी प्रेमियों के लिए एक और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत ने जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में चल रही ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है.

भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान को 4-1 से हराया. भारत की इस जीत में अभिषेक नैन मुख्य खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 11वें और 51वें मिनट में फील्ड गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. युवा खिलाड़ी विष्णुकांत ने 56वें मिनट में एक फील्ड गोल किया. जापान की ओर से शोता यामादा ने 15वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल किया.

मलेशिया की शानदार जीत

इस दौरान मलेशिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को 6-1 से करारी शिकस्त दी. विजेता टीम के लिए अबू कमाल अज्राई ने 14वें मिनट में फील्ड गोल और 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल किए. मोहम्मद अखीमुल्लाह अनुआर एसुक ने 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल किया. अजीमुद्दीन कमारुद्दीन ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल किया. शैलो सिल्वेरियस ने 33वें मिनट में फील्ड गोल किया, जबकि आयमन रोजेमी ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल किया. बांग्लादेश की ओर से अमीरुल इस्लाम ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.

एक अन्य मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीन को 2-1 से हराया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. चीन के लिए चेन चोंगकोंग ने 8वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल किया, जबकि दक्षिण कोरिया के लिए कप्तान किम योंग-बोक ने 35वें मिनट में और किम जेहो ने 36वें मिनट में गोल किए. ये दोनों फील्ड गोल थे.

ये भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button