UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हुई बारिश से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं. फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इसका आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद देने को कहा है, उन्होंने कहा कि हर विपरीत परिस्थिति में सरकार अन्नदाता के साथ खड़ी है.
मुख्यमंत्री ने यूपी में हो रही बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, उन्होंने अतिवृष्टि से हुई आर्थिक हानि, पशुहानि और जिन लोगों के घर गिर गए हैं, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही, फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए. घर गिरने से बेघर हुए लोगों को राहत केंद्र और शरणालय केंद्रों में पहुंचाने को भी कहा.
राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों से संवाद करने और उन्हें हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
वहीं, विपरीत मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि वे अकारण बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें. जर्जर मकानों, पेड़ों, टीन शेड और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.
ये भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









