क्राइमबड़ी ख़बर

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अब्बू के उकसाने पर असद ने की थी हत्या

Surya Death Case : सूर्या चौहान हत्याकांड की जांच में पुलिस को ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे मुख्य आरोपी असद के पिता की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या की साजिश झगड़े के बाद बनाई गई थी और असद के पिता की संलिप्तता सामने आई है।

बाइक को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस जांच के मुताबिक, 28 मई को सूर्या चौहान और असद के बीच बाइक चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन मामला वहीं खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि असद ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने पिता नवाब को बताई, जिसके बाद नवाब ने असद से कहा था कि उसकी कहानी खत्म कर दे।

हत्या के लिए उकसाने का आरोप

जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू असद को उसके साथी फरहान ने ही दिया था। वहीं पुलिस का दावा है कि असद के पिता नबाव ने भी उसे उकसाया था। इसके बाद असद ने कथित तौर पर सूर्या पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में असद के पिता नबाव, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

दूसरी ओर, हत्या का मुख्य आरोपी असद रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सूचना मिली थी कि वह अपने कुछ साथियों से मिलने और आर्थिक मदद लेकर फरार होने की तैयारी में था।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

पुलिस ने वसुंधरा क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार असद को रोकने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को देखकर उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में सिपाही भी घायल

इस कार्रवाई के दौरान थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही को भी गोली लगी, जिसका उपचार चल रहा है। वहीं असद के साथ मौजूद उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें – गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही, जनता अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रही- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button