MP Accident : मध्य प्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा के पास पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र में करनपठार थाना अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रॉली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिंजरी और पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवार पूजा के लिए तिवनी जंगल में आए थे और लौटते समय ट्रॉली पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लगभग 40 लोग सवार थे और सभी लगभग दस फीट नीचे जा गिरे।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
मौके पर उमरिया जिले की पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। 108 एम्बुलेंस से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।
हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर और चार की अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतकों में घनश्याम सिंह (45 वर्ष), भूपत सिंह (50 वर्ष), सहबल बैगा (55 वर्ष) और बीर सिंह (60 वर्ष) शामिल हैं।
4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
पुलिस ने बताया कि चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, पुलिया में मोड़ न लेने के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहडोल मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री की स्वेच्छानुदान योजना और संबल योजना के तहत मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, ISI-अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









