
Up News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस का अपराधियों पर एक्शन जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में रविवार देर शाम पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जमालपुर नहर पटरी पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और सख्त कर दी गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल बदमाश दर्द से कराहने के बजाय पुलिस से सिगरेट मांगता हुआ नजर आ रहा है। उसकी यह हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इनाम बताया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक संदिग्ध बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि थाना रामराज पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – “किसी को बताया तो मां को छोड़ दूंगा” नाबालिग बच्ची को डराकर पिता ने की हैवानियत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









