Punjabराज्य

गैंगस्टरों ते वार के 131वें दिन पंजाब पुलिस ने 433 स्थानों पर की छापेमारी, 139 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 131वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 433 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ा गया एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी।

पूछताछ के बाद 12 व्यक्तियों को छोड़ा गया

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। 131वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 139 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,927 हो गई है। इसके अलावा 86 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 12 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें – तंबाकू सेवन में देश में सबसे कम दर के साथ पंजाब बना अग्रणी राज्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button