Dog Bite Infection : हरियाणा के सिरसा जिले में रेबीज संक्रमण से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय मनप्रीत कौर, जो सेवक सिंह की पत्नी थीं, ने सोमवार को बठिंडा एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले उन्हें कुत्ते ने काटा था, लेकिन उन्होंने समय पर एंटी-रेबीज टीका नहीं लगवाया।
मामूली चोट समझकर किया था इग्नोर
जानकारी के अनुसार, यह घटना डबवाली क्षेत्र के देसूजोधा गांव की है, जहां परिवार द्वारा खेत से लाया गया था, जिसने कुछ दिनों बाद महिला को काट लिया था। शुरुआत में मामूली चोट समझकर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके कारण आवश्यक उपचार नहीं हो सका।
हालत गंभीर के चलते किया गया रेफर
कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें बोलने में दिक्कत और हकलाने जैसी समस्या होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें डबवाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बठिंडा एम्स रेफर कर दिया।
काफी बढ़ चुका था संक्रमण
बठिंडा और बाद में एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन संक्रमण काफी बढ़ चुका था, जिसके चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों सहित परिवार छोड़ गई हैं।
लोगों में बढ़ी कुत्तों को लेकर जागरूकता
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के बाद गांव में कुत्तों के काटने को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अब लोग टीकाकरण को लेकर अधिक सतर्क हो रहे हैं। इससे पहले भी एक अन्य महिला की कुत्ते के काटने के बाद मौत का मामला सामने आ चुका है, जिससे लोगों में चिंता और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- पैन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव, आवेदन से लेकर वेरिफिकेशन तक जानें 5 बड़े नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









