Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटों में उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। जहां पहले उनके 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 13.2 मिलियन रह गई है।
यूजर्स की नाराजगी और राजनीतिक फैसले
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट यूजर्स की नाराजगी और राजनीतिक फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया का नतीजा हो सकती है, खासकर युवा वर्ग में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने की खबरों ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।
दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन
AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। उनका कहना है कि यह कदम दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन है और इसे किसी भी स्थिति में वैध नहीं माना जा सकता।

स्वाति मालीवाल ने लगाए आरोप
वहीं दूसरी ओर स्वाति मालीवाल ने AAP और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और लंबे समय तक उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। मालीवाल ने यह भी दावा किया कि उनके साथ मारपीट और दबाव बनाने की घटनाएं हुईं।
एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी
उन्होंने AAP छोड़कर भाजपा जॉइन करने को अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया और कहा कि उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उठाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया है और सभी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब में सियासी माहौल गर्म, दलबदलू सांसदों के खिलाफ ‘पंजाब के गद्दार’ के लगे नारे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









