Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 557 स्थानों पर छापेमारी की.
जिक्रयोग्य है कि यह अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं.
96 वें दिन पुलिस की टीमों ने 7 हथियारों सहित 291 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,280 हो गई है.
76 को पूछताछ के बाद रिहा किया गया
इसके अलावा 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 76 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. पुलिस ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें.
हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद
इसके साथ ही “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत 421वें दिन 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.8 किलोग्राम हेरोइन और 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए. इस अभियान के दौरान अब तक कुल 60,898 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति प्रयासों के तहत आज 29 व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
ये भी पढ़ें- IRS Daughter Murder Case : ऑनलाइन गेमिंग और अश्लील लत में डूबा आरोपी, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









