IPLखेल

मुल्लांपुर में कांटे का मुकाबला, पंजाब का विजयरथ रोकना चाहेंगे राजस्थान के रॉयल्स, आंकड़ों में देखें कौन भारी?

PBKS Vs RR : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में आज दर्शकों को कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा. विजयरथ पर सवार पंजाब के किंग्स राजस्थान रॉयल्स से भिडेंगे. मुल्लांपुर में पंजाब का रिकॉर्ड शानदार है, अब तक इस सीजन खेले गए तीन मुकाबलों में उसे तीनों में जीत हासिल हुई है. राजस्थान के कप्तान रियान पराग को ये हाईवोल्टेज मुकाबला जीतने के लिए एक खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा.  

मुल्लांपुर में पंजाब का पलड़ा भारी

PBKS ने इस सीजन अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 6 मैच में उसे जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले गए अब तक 8 मुकाबलों में 5 मैच जीते हैं और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL के इतिहास में अब तक पंजाब और राजस्थान के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पंजाब को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि राजस्थान ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मैच हुआ था। इसमें राजस्थान ने पहला मैच 50 रन से जीता था। और पंजाब को दूसरे मैच में 10 रन से जीत मिली थी। वहीं IPL 2024 में भी दोनों टीम के बीच दो मैच हुए जिसमें एक मैच राजस्थान और दूसरा मैच पंजाब जीता था।

शानदार फॉर्म में पंजाब के ओपनर्स

पंजाब किंग्स की खास बात ये है कि टीम की बल्लेबाजी धाकड़ है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या आक्रामक शुरुआत देते हैं, इसके बाद मिडल आर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर कमाल का खेल दिखा रहे हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह अपनी गेंदों से कहर बरपा रहे हैं। 

सूर्यवंशी और यशस्वी के भरोसे राजस्थान की बैटिंग

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी अंक तालिका में नंबर चार पर है। टीम ने अच्छा खेल तो दिखाया है, लेकिन टीम में निरंतरता का अभाव नजर आता है। यानी बीच बीच में टीम जीत रही है और फिर हार भी रही है। टीम की सबसे बड़ी ताकत ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल हैं। अगर इनका बल्ला तो कमाल हो जाएगा, लेकिन अगर ये फ्लॉप रहे तो फिर मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

बल्लेबाजों पर पसंद है मुल्लांपुर की पिच

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला IPL 2026 का 40वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे इस पिच पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसी पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए नजरें जमानी होती हैं। ऐसे में इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव पेराला

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

ये भी पढ़ें : कलमा पढ़ने से किया इनकार तो जुबैर अंसारी ने हिन्दू गार्ड्स पर किया चाकू से हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button