Other Statesराज्य

‘मस्ती करते देख अच्छा लगा…’ महुआ मोइत्रा का वीडियो शेयर होते ही मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत

Mahua Moitra : पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यूपी के आईपीएस और दक्षिण 24 परगना जिले के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है. वीडियो में कथित तौर पर आईपीएस अजय पाल शर्मा डांसर्स के बीच नाचते नजर आ रहे हैं.

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो वीडियो शेयर किए. पहले में एक शख्स महिला के सामने खड़े होकर ताली बजाता दिख रहा है, जबकि महिला डांस कर रही है. दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को महिला के पास खड़े होकर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. महुआ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘फेयर एंड लवली बाबुआ @DripsAjaypal. आपको फेंटा कॉप स्टाइल में मस्ती करते देखकर अच्छा लगा. थंडा-थंडा कूल-कूल रहिए. बंगाल हमेशा तृणमूल है.’

आईपीएस अजय पाल शर्मा पर तीखी टिप्पणी

इससे पहले भी महुआ मोइत्रा ने एक पोस्ट के जरिए आईपीएस अधिकारी पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था, ‘मेरे फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा आईपीएस, हम तो वो लोग हैं जो कैद से आपके छोटा फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लेते हैं. हीरोगिरी थोड़ा संभल के कीजिए.’

सख्त कार्रवाई की चेतावनी वाला वीडियो वायरल

बता दें कि यूपी के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लोगों को संबोधित करते हुए सख्त लहजे में कहते नजर आ रहे हैं कि आसपास मौजूद लोग यह समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के द्वारा खुराफात या किसी को परेशान करने की कोशिश की खबर मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. वीडियो में वह यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि संबंधित लोगों को संदेश पहुंचा दिया जाए कि किसी तरह की धमकी या दबाव की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके बाद किसी तरह की शिकायत या पछतावे की गुंजाइश नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 50 नई यूनिट्स और हाईटेक हथियारों से लैस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button