Rajasthanराज्य

राजस्थान में 90 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 176 किलो नशीला पदार्थ बरामद, 6 गिरफ्तार

Rajasthan Drug Factory : राजस्थान में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और एएनटीएफ ने एक हाईटेक ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. यह फैक्ट्री बालेसर क्षेत्र के लूणावपुरा गांव में एक खेत के बीच बने मकान में संचालित हो रही थी, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी.

कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना सहित हापूराम बाना, केमिस्ट नरेश, बुधराम, नरेंद्र, श्रवण (निवासी बाड़मेर) और अजाराम (निवासी बालेसर) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने तड़के करीब 3:30 बजे छापा मारा, आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की, जिससे मौके पर मुठभेड़ जैसे हालात बन गए.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रुपये

घेराबंदी के दौरान दो आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गए, लेकिन पुलिस ने किसी को फरार नहीं होने दिया. तलाशी में करीब 176.62 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया. टीम खेत तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल कर रही थी, ताकि तस्करों को भनक न लग सके. इस कार्रवाई के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ की झलक देखी जा सकती है.

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन इलाकों तक जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Vivo का नया 5G फोन Vivo X300 FE, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button