Sonam Raghuvanshi Bail : मध्य प्रदेश के इंदौर समेत देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है. मामले की मुख्य आरोपी, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई है. इस फैसले के बाद मृतक की मां उमा रघुवंशी की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने गहरा दुख और नाराजगी जताई.
उमा रघुवंशी ने कहा कि जमानत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. उनके अनुसार, वे अब तक न्याय व्यवस्था पर भरोसा करके इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस निर्णय ने उन्हें निराश किया है, उन्होंने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा.
परिवार ने उठाए प्रभाव और दबाव के सवाल
राजा रघुवंशी की मां ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे की जिस तरह से हत्या हुई, उसके बाद आरोपी को इतनी जल्दी जमानत मिलना उनके लिए बेहद चौंकाने वाला है, उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले ने उनके मन में न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
वहीं, परिवार का कहना है कि पूरे मामले की प्रक्रिया को देखते हुए उन्हें आशंका हो रही है कि कहीं न कहीं प्रभाव और दबाव का असर पड़ा है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगह पैसों और प्रभाव की भूमिका दिखती है, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर पड़ गई है.
एक साल से पहले जमानत पर उठे सवाल
उमा रघुवंशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ और आरोपी को जमानत मिल जाना समझ से बाहर है, उन्होंने आगे कहा कि परिवार अब इस फैसले के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में है और न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेगा.
ये भी पढ़ें- Vivo का नया 5G फोन Vivo X300 FE, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









