Biharराज्य

पटना से निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, रवाना होने से पहले नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

Bhair News : बिहार के पश्चिम चंपारण की पावन भूमि से शुरू होने वाली ‘सद्भाव यात्रा’ के पहले दिन रविवार (3 मई) को जेडीयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पटना में अपने पिता से आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत की.

निशांत कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय, पटना से अपनी इस यात्रा को रवाना किया, जो पश्चिम चंपारण से आगे बढ़ेगी. वे इस यात्रा के दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए ‘निश्चय रथ’ से सफर कर रहे हैं. उनके साथ रथ पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधायक दल के नेता श्रवण कुमार भी मौजूद हैं.

बिना पद के निशांत कुमार की यात्रा

बताया जा रहा है कि निशांत कुमार बिना किसी पद के इस यात्रा पर निकले हैं, जिसे उनकी राजनीतिक सक्रियता की नई शुरुआत माना जा रहा है. इसी को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें कोई भी पद मिल सकता था, लेकिन उन्होंने पद की बजाय जनता के बीच जाने का रास्ता चुना है.

श्रवण कुमार के अनुसार, निशांत कुमार बिहार में नीतीश कुमार के कार्यों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंग. साथ ही वे युवाओं और महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा संगठन को मजबूत करने में मदद करेगी.

समाज के हर वर्ग को जोड़ने का उद्देश्य

वहीं, निशांत कुमार ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग चाहे अमीर हो या गरीब, दलित हो या गैर-दलित को एक साथ जोड़ना है, उन्होंने भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने की बात कही.

उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण से सत्याग्रह की शुरुआत की थी और उनके पिता नीतीश कुमार ने भी वहीं से अपने काम की शुरुआत की थी, इसलिए वे भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं. निशांत ने इसे अपनी पहली राजनीतिक यात्रा बताते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके विचार जानेंगे और जनता की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें- चीनी CCTV कैमरों से पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाला जासूसी नेटवर्क ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button