Chhattisgarhराज्य

देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, MP-छत्तीसगढ़ में जारी हुए नए रेट

Chhattisgarh Fuel Price : खाड़ी देशों में तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. इसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. शुक्रवार, 15 मई की सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है, खासकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में.

वहीं, हम भोपाल की बात करें तो यहां पहले पेट्रोल 106.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 109.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह डीजल का दाम 91.87 रुपये से बढ़कर 94.98 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कीमतों में इजाफा हुआ है. यहां पेट्रोल 100.45 रुपये से बढ़कर 103.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत 96.68 रुपये से बढ़कर 96.84 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

इंदौर में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. इंदौर में भी ईंधन महंगा हुआ है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल पहले करीब 106.58 रुपये था, जो अब 109.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 91.97 रुपये से बढ़कर 94.97 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी तैयारी! CM मान ने आर्मी कमांडर से की खास बैठक, सुरक्षा पर बड़े फैसले!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button