राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘3 का झटका लग चुका, बाकी…’

Rahul Gandhi Statement : देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. ताजा बदलाव के अनुसार पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं सीएनजी की कीमतें भी 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाई गई हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इससे ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने और कई जरूरी वस्तुओं के महंगे होने की संभावना है.

इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि इसका बोझ जनता को उठाना पड़ेगा, उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि फिलहाल 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और आगे भी किस्तों में भार बढ़ाया जा सकता है.

कच्चे तेल और महंगाई पर कांग्रेस का हमला

वहीं, इसी मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से महंगाई और बढ़ेगी और आर्थिक विकास पर भी असर पड़ सकता है. पार्टी का कहना है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी गई.

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने लंबे अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में संशोधन किया है. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी तैयारी! CM मान ने आर्मी कमांडर से की खास बैठक, सुरक्षा पर बड़े फैसले!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button