Uttar Pradeshराज्य

सपा नेता का 70 साल की उम्र में चौथा निकाह, दुल्हन की उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे लोग

Viral News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सपा नेता को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, नेता हाजी खलील, जो पहले बसपा से पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं, ने हाल ही में अपना चौथा निकाह किया है. उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है, जबकि उनकी नई पत्नी की उम्र करीब 20 वर्ष है.

बताया जा रहा है कि इस निकाह से पहले उनके तीन विवाह हो चुके हैं, जिनसे उनके कुल 11 बच्चे हैं. नए निकाह के बाद परिवार में तनाव बढ़ गया है, खासतौर पर उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने इस पर आपत्ति जताई है.

शिकायत के बाद धमकी मिलने का दावा

नाजरीन अपने बेटे के साथ मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपी. उनका आरोप है कि उनके पति समय-समय पर अलग-अलग विवाह करते हैं और बाद में कुछ पत्नियों को घर से दूर कर देते हैं या संबंध सीमित कर लेते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां मिली हैं, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button