Punjab

एस.सी. आयोग द्वारा सू मोटो नोटिस लेते हुए डायरेक्टर और नोडल अफसर जनगणना पंजाब तलब

Punjab News : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जनगणना संबंधी फॉर्मों में वाल्मीकि और मज़हबी भाईचारे के लिए गैर-सामाजिक शब्दों के प्रयोग के मामले में सू मोटो कार्रवाई करते हुए जनगणना कल्याण विभाग पंजाब के डायरेक्टर और राज्य नोडल अफसर को तलब किया है।

गैर-सामाजिक शब्दों के प्रयोग का मामला

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि वाल्मीकि और मज़हबी भाईचारे के लिए गैर-सामाजिक शब्दों के प्रयोग का मामला सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है।

व्यक्तिगत रूप से किया गया तलब

जिसके संबंध में आयोग ने सू मोटो नोटिस लेते हुए दिनांक 13-05-2026 को डॉ. नवजोत खोसा, डायरेक्टर जनगणना कल्याण विभाग पंजाब तथा जनगणना कल्याण विभाग पंजाब के नोडल अफसर मनजीत सिंह बराड़ को आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया है।

ये भी पढ़ें- श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ 9 मई को श्री फतेहगढ़ साहिब में होगी समाप्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button