Gold-Silver Price Today on May 7 : देश में आज सोने के दामों में हल्की तेजी दर्ज की गई है. गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार 7 मई को 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 33 रुपये महंगा हुआ है. इसी तरह 22 कैरेट में 30 रुपये और 18 कैरेट में 20 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है. इसके बाद 24 कैरेट सोना 15,246 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट की कीमत 13,975 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट 11,434 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है.
सोने का आज रेट

वहीं, चांदी की कीमतों में भी आज बढ़त देखने को मिली है. प्रति ग्राम चांदी 270 रुपये और प्रति किलोग्राम 2,70,000 रुपये पर पहुंच गई है, जिसमें कल की तुलना में 5 रुपये प्रति ग्राम और 5,000 रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज हुई है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में चांदी का भाव 10 ग्राम पर 2,700 रुपये, 100 ग्राम पर 27,000 रुपये और 1 किलो पर 2,70,000 रुपये बना हुआ है. वहीं चेन्नई में यह दर थोड़ी अधिक यानी 2,75,000 रुपये प्रति किलो है.
ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









