यूटिलिटी न्यूज

मुंबई की डबल डेकर बस… सफ़र यहीं तक का था

मुंबई में 15 सितंबर से ये डीजल से चलने वालीं ये डबल-डेकर बसों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. ये भी डबल-डेकर ही होंगी. इन बसों को चलाने का काम बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) देखता है।

 BEST के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अभी मुंबई में सिर्फ सात डबल-डेकर बसें हैं, जिनमें से तीन ओपन-डेक बस हैं. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से डबल-डेकर और 5 अक्टूबर से ओपन-डेक बसें सड़कों से हट जाएंगी।

 मुंबई की पहचान बन चुकीं डबल-डेकर बसें 86 साल से सड़कों पर दौड़ रही थीं. साल 1937 में अंग्रेजों ने मुंबई में पहली डबल-डेकर बस चलाई थी. तभी से ये ट्रांसपोर्ट का एक अहम जरिया बन गई थी।

Related Articles

Back to top button