Rajasthan

राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

Rajasthan Assembly Bomb Threat : राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि जांच के बाद यह धमकी भी पहले की तरह झूठी साबित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और एटीएस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

विधानसभा भवन को कराया गया खाली

सुरक्षा कारणों से विधानसभा भवन को खाली करा दिया गया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। घंटों चली जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने पर राहत की स्थिति बनी।

आधिकारिक ईमेल पर मिला संदेश

बताया जा रहा है कि विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पर सुबह एक संदेश मिला, जिसमें दोपहर करीब 1 बजे भवन को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। इसी संदेश में दिल्ली विधानसभा को भी उड़ाने की बात कही गई थी और अलग-अलग तरह के विस्फोटक और साजिश से जुड़े दावे किए गए थे।

10 दिनों में दूसरी बार धमकी

हालांकि, जांच में यह पूरा मामला अफवाह निकला। पिछले 10 दिनों में राजस्थान विधानसभा को दूसरी बार ऐसी धमकी मिली है, जो बाद में गलत साबित हुई। लगातार मिल रही इन फर्जी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे फर्जी धमकी संदेश भेजने वालों तक पुलिस कब पहुंचेगी और इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह कब रोक लग पाएगी।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के Hell-Holes वाले बयान पर ईरान का तंज, कहा- कभी भारत आकर देखो ”फिर बोलना”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button