Other Statesबड़ी ख़बरमौसम

जम्मू- अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय हो रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update : बीते 24 घंटे में जम्मू और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। चार मार्च को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिस वजह से चार मार्च को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

फरवरी के बाद मार्च का महीना भी पिछले कुछ साल के मुकाबले अधिक गर्म होने का अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही जता दिया था। लेकिन बीते कुछ समय से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रो में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है जो आने वाले दिनों में अपना प्रभाव दिखा सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालय में देखने को मिल सकता है।

दो से तीन डिग्री की गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चार मार्च को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

तापमान में अधिक बदलाव नहीं

इसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी। वहीं गुजरात के इलाकों में अगले 24 घंटे तक तापमान सामान्य बना रहेगा लेकिन इसके बाद यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में चार से पांच दिनों तक तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।

बारिश होने की संभावना

चार मार्च को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। कोंकण क्षेत्र और कोस्टल कर्नाटक के लिए तापमान काफी अधिक हो सकता है। पिछले 24 घंटे में जम्मू क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है।

सबसे अधिक तापमान

वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी और केरल में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। महाराष्ट्र के विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। विदर्भ में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डीएस पाई ने बताया था कि मार्च के महीने में देश के अधिक हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से ऊपर रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिप्पणी से गरमाया विवाद, कांग्रेस ने शमा मोहम्मद से डिलीट करवाया पोस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button