Rajasthan News : उदयपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहन ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
दोनों वाहन अनियंत्रित होकर…
यह घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीनों युवक एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम खत्म कर देर रात करीब 1:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान एकलिंगपुरा चौराहे से प्रतापनगर की ओर आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी कार के नीचे फंस गई और दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए।
प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार तेज
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार काफी अधिक होने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह और सौरभ के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की शिनाख्त की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








