Uttar Pradeshराज्य

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने लोगों को कुचला, 8 की मौत

Road Accident : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर भट्ठा के पास रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचल दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे से पहले दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई थी. इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.

तेज रफ्तार कार बनी काल

इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक बेकाबू होकर वहां पहुंची और सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालपुर पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई.

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है. पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- एम्स की चेतावनी, स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की भाषा और सामाजिक क्षमता पर पड़ सकता है असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button