Uttar Pradeshक्राइमराज्य

मेरठ में महिला की बेरहमी से हत्या का खुलासा: ब्लैकमेल से परेशान पड़ोसी ने जंगल में बुलाकर की निर्मम हत्या

UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खुंटी गांव में 2 मई की सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान गुलफशा, पत्नी मोनू गुर्जर के रूप में हुई. उसके शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

जांच के दौरान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पड़ोसी सोनू को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि गांव में आपसी अवैध संबंधों का एक जटिल मामला जुड़ा हुआ था, जिसमें गुलफशा पर सोनू को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे.

ब्लैकमेलिंग और पैसे की मांग के आरोप

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गुलफशा के पति मोनू के संबंध पड़ोस की महिला मीनाक्षी से थे, जबकि मीनाक्षी के पति सोनू और गुलफशा के बीच भी नजदीकियां थीं. इसी आपसी रिश्तों के बीच गुलफशा ने मीनाक्षी और मोनू के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिससे मामला और बिगड़ गया. बताया गया है कि इन वीडियो के जरिए वह सोनू पर लगातार दबाव बना रही थी और पैसे की मांग कर रही थी. आरोपी के अनुसार वह पहले ही उसे लगभग 70–80 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

1 मई को सोनू ने बाजार से एक धारदार हथियार खरीदा और गुलफशा को पैसे देने के बहाने जंगल में बुलाया. वहां मुलाकात के दौरान पहले दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां हुईं, जिसके बाद उसने उसी हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है.

ये भी पढ़ें- एम्स की चेतावनी, स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की भाषा और सामाजिक क्षमता पर पड़ सकता है असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button