Rajasthan News : राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार सुबह सिटी मॉल की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब मॉल के अधिकतर स्टोर अभी खुले भी नहीं थे।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
आग लगने की जानकारी मिलते ही कोटा नगर निगम की फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि दूसरी मंजिल पर अभी भी धुएं का असर बना हुआ है।
आग लगने के कारणों की जांच
फायर अधिकारी अमजद खान के अनुसार, घटना के समय मॉल में लोगों की संख्या बहुत कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि किसी के फंसे होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- RBI Grade B भर्ती 2026 : जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








