Rajasthan

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे जयपुर, राजस्थान का पहला दौरा, पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

Rajasthan Politics : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पहले राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचे। वे विशेष विमान से कोलकाता से जयपुर आए, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना हो गए।

जिला कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

टोंक में नितिन नवीन भाजपा के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली स्थित जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन भी उनके द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में जालोर कार्यालय का शिलान्यास भी वर्चुअल रूप से किया जाएगा।

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

कार्यक्रम के दौरान वे भीम राव अंबेडकर स्टेडियम के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

राजस्थान सीएम ने किया स्वागत

जयपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। नितिन नवीन के इस दौरे को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, डिलीवरी बॉय की संदूक में लाश, गले पर वार और चेहरे पर जलने के निशान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button