Rajasthan News : राजस्थान के उदयपुर में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां चलते ट्रक में अचानक धमाके के साथ डीजल टैंक फट गया और वाहन आग की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में ट्रक चारों तरफ से आग से घिर गया, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली।
अहमदाबाद की ओर जा रहा था ट्रक
जानकारी के मुताबिक, सोप स्टोन पाउडर से भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में पीपली-अ गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक रुका, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के चलते सफलता नहीं मिल सकी और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को रोककर हालात संभाले। दमकल की मदद से आग पर काबू पाने के बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डीजल टैंक फटने के कारण आग लगी, हालांकि टैंक फटने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें- Haryana News : पंचकूला ITBP कैंप में जवान को आया हार्टअटैक, परिवार में छाया मातम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









