Rajasthan News : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बीएपी नेता अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की हत्या का मामला अब और भी गंभीर हो गया है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह पूरी घटना किसी प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के कारण सुनियोजित तरीके से की गई हो सकती है. बताया जा रहा है कि एक महिला के पति और उसके साथियों पर मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें थीं. उनके सिर, पीठ और पैरों पर तेज और भारी चीजों से मारपीट के निशान मिले हैं. डॉक्टरों के अनुसार अंदरूनी चोटें काफी गंभीर थीं, जिससे ज्यादा खून बाहर नहीं निकला, लेकिन शरीर के अंदर हुई चोटों ने उनकी जान ले ली. सिर पर गहरी चोट के कारण हालत और बिगड़ गई.
सामाजिक कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया
जानकारी के मुताबिक अनिल निनामा को एक सामाजिक कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसे खेत इलाके में ले जाकर हमला किया गया. वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
वहीं, परिवार का कहना है कि देर रात उन्हें सूचना मिली और जब वे मौके पर पहुंचे तो अनिल गंभीर हालत में पड़ा था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें – Zerodha Coin पर नया FD फीचर लॉन्च, अब एक क्लिक में फिक्स्ड डिपॉजिट में होगा निवेश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









