Other Statesराज्य

नागपुर में नासिक जैसा मामला, NGO की युवतियों से यौन शोषण के आरोप, काजी पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाने का दावा

Nashik Case : महाराष्ट्र के नासिक का कथित “कॉर्पोरेट जिहाद” मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब नागपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है. यह मामला एक एनजीओ से जुड़ा हुआ है. एनजीओ में काम करने वाली युवतियों ने काजी पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. युवतियों का कहना है कि उन्हें करीब एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा था. इस मामले में अब तक चार युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी रियाज काजी फिक्र फाउंडेशन और यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी नाम से एनजीओ चलाता है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी संस्था में काम करने वाली युवतियों को इस्लाम धर्म के पालन और धार्मिक बातों को मानने के लिए प्रेरित करता था. 22 से 28 वर्ष की युवतियों का आरोप है कि उन्हें नमाज पढ़ने, रोजे रखने और एक-दूसरे को अभिवादन करते समय धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल के लिए कहा जाता था. जब उन्होंने इन बातों का पालन नहीं किया तो मामला बिगड़ता गया.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, पीड़ित युवतियों का यह भी आरोप है कि आरोपी उनकी निजी जिंदगी पर नजर रखता था और सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी आईडी भी बनाई गई थी. साथ ही, आरोप है कि उन पर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जाता था. इनकार करने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसके चलते कुछ युवतियों ने नौकरी छोड़ दी.

23 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

मनकापुर पुलिस थाने के निरीक्षक हरीश कलसेकर के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि चार शिकायतों के अलावा अन्य पीड़िताओं के सामने आने की संभावना है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है. साथ ही उसकी संस्था से जुड़े लोगों और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने पीड़िताओं से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button