Assembly Election Results 2026 : भाजपा पांच राज्यों में से तीन—पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी—में सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचती दिख रही है। हालांकि अंतिम परिणाम अभी घोषित होने बाकी हैं, लेकिन पार्टी मुख्यालय में पहले से ही जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वे बंगाली परिधान में नजर आए और पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ ही देर में उनके कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा मजबूत बढ़त बनाए हुए है। पार्टी लगभग 205 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस करीब 83 सीटों पर बढ़त में है। वहीं कांग्रेस ने भी राज्य में खाता खोल लिया है। फरक्का सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा के सुनील चौधरी को लगभग 6 हजार वोटों से हराया है।
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की बढ़त को देखते हुए चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. वीडियो में लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते नजर आए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. हाथों में बीजेपी का झंडा लिए लोग भांगड़ा करते भी दिखाई दिए.
बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीओपीएफ ने 1 सीट पर जीत हासिल की है.

INC 11 सीट, CPI(M) 6 सीट पर समेत इन पार्टियों ने जीत की हासिल

असम में मतगणना के ताजा रुझान
असम में मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. शुरुआती और ताजा आंकड़ों के अनुसार पार्टी के उम्मीदवार 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. राज्य में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 84 सीटों का आंकड़ा जरूरी है.
वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 23 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवार 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
मन्नादीपेट से ए. नमस्सिवायम की जीत
मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेता ए. नमस्सिवायम ने चुनाव में जीत दर्ज की है.
तमिलनाडु में बदलाव की उम्मीद
टीवीके प्रमुख विजय की बहन ने कहा कि वे एक युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व हैं. उनके अनुसार, तमिलनाडु में लोग उनसे बड़े बदलाव की उम्मीद लगाए हुए हैं
बहरामपुर विधानसभा सीट पर मतगणना रुझान
मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर विधानसभा सीट पर पांच दौर की मतगणना के बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिला है. ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी फिलहाल पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सुब्रता मैत्रा ने बढ़त हासिल कर ली है. उपलब्ध आंकड़ों में सुब्रता मैत्रा 5,266 वोटों की
भवानीपुर सीट पर शुरुआती रुझान
भवानीपुर सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने टीएमसी को कड़ी चुनौती दी थी, लेकिन दोपहर 1.50 बजे तक स्थिति में बदलाव देखने को मिला और बीजेपी पिछड़ती नजर आई. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ममता बनर्जी को अब तक 38,328 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को 24,486 वोट मिले हैं. इस तरह सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से 13,842 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश
बंगाल में जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं. बीजेपी ने कहा है कि जीत के जश्न में किसी भी टीएमसी नेता के घर ना जाएं और न ही नारेबाजी करें. बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कार्यालय पर ही जीत का जश्न मनायें.
बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
आसनसोल मतगणना केंद्र के पास झड़प
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प के दौरान कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
केरल में यूडीएफ खेमे में उत्साह माहौल
केरल में यूडीएफ खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है और इस मौके पर केक काटकर खुशी जाहिर की जा रही है.
कल्याणी में मशीनों का मिलान नहीं
भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर मौजूद एजेंट और उम्मीदवारों को वहां से न जाने की बात कही जा रही है, जिसे उन्होंने गलत बताया. ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ जगहों पर मतगणना प्रक्रिया को बाधित किया गया है, उन्होंने यह भी कहा कि कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जिनका कोई मिलान नहीं हो रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों के जरिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वोटिंग में गड़बड़ी की कोशिश का आरोप भी लगाया.
100 से अधिक सीटों पर आगे होने का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर आगे बताई जा रही है, लेकिन यह स्थिति ठीक तरह से सामने नहीं लाई जा रही है. उनके अनुसार चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण है और केंद्रीय बल भी उसी के अनुसार काम कर रहे हैं, जबकि पुलिस व्यवस्था भी इस प्रक्रिया में शामिल दिखाई दे रही है, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्रों पर बने रहने और धैर्य रखने की अपील की. साथ ही कहा कि अभी केवल शुरुआती राउंड की गिनती हुई है और आगे कई राउंड की मतगणना बाकी है.
चुनावों में पार्टी और एनडीए के प्रदर्शन पर आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह आयोजन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों में पार्टी और एनडीए के प्रदर्शन के बाद किया जा रहा है.
‘जय श्री राम’-CM ममता के आवास के बाहर लगे नारे.
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की.
दुर्गापुर पश्चिम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे
दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार कबी दत्ता को 4,600 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण चंद्र घोडुई को 6,861 वोट प्राप्त हुए हैं. इस तरह लक्ष्मण चंद्र घोडुई फिलहाल 2,261 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना प्रक्रिया अभी जारी है और अंतिम परिणामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है.
बीजेपी के प्रदर्शन पर हुमायूं कबीर का बयान
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदर्शन पर हुमायूं कबीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वह पहले से तय माना जा रहा था, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी के लंबे कार्यकाल में सत्ता का दुरुपयोग किया गया और परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया. टीएमसी को जनता का जवाब बताते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं दोनों सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त हैं.
148 सीटों पर बढ़त जारी
बंगाल में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना अभी भी जारी है.
भवानीपुर में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
पश्चिम बंगाल के शुरुआती मतगणना रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़त का संकेत मिलता दिखाई दे रहा है. इसी बीच भवानीपुर क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर उत्साह जताया. 20 चरणों में से 3 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी से 898 वोटों पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना अभी भी जारी है.
से आगे चल रही हैं.
चुनाव परिणाम के बाद विजय रैली की अनुमति नहीं होगी
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी उम्मीदवार की जीत के उपलक्ष्य में विजय रैली निकालने की अनुमति नहीं होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच सके. विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में कहीं भी जीत का जश्न मनाने के लिए रैलियों की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी एजेंटों के केंद्रों तक न पहुंच पाने के मामलों की समीक्षा की जा रही है और इसे जल्द ही सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.
ममता बनर्जी भवानीपुर में 898 से ज्यादा वोटों से आगे
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन मजबूत नजर आ रहा है. असम में एक बार फिर बीजेपी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है. इसी बीच जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे पार्टी मुख्यालय जा सकते हैं.
कांग्रेस उम्मीदवार वी. पी. अब्दुल रशीद की बढ़त
चुनाव आयोग से मिले शुरुआती रुझानों के अनुसार केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार वी. पी. अब्दुल रशीद इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं और अंतर 2800 से अधिक वोटों का बताया जा रहा है.
मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता जीत के रुझानों को लेकर उत्साह के साथ जश्न मनाते नजर आए.
देर रात तक साफ होगी तस्वीर
बंगाल चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संयम बरतने की बात कही है. पवन खेड़ा का कहना है कि फिलहाल नतीजों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. देर रात तक तस्वीर साफ होने लगेगी और तब तक हालात में बदलाव संभव है, उन्होंने विश्वास जताया कि अंततः लोकतंत्र की जीत होगी और जिन राज्यों में पार्टी सीधे मुकाबले में है तथा जहां स्थिति मजबूत है, वहां बेहतर परिणाम मिलेंगे.
पीयूष हजारिका जगिरोड विधानसभा सीट से 13030 से अधिक वोटों से आगे
सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे
लेफ्ट के लिए बढ़ी चुनौती
केरल विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बहुमत के आंकड़े से आगे निकलता दिख रहा है. पिछले 10 वर्षों से सत्ता में काबिज लेफ्ट मोर्चे के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करती दिखाई दे रही है.
प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर विधानसभा सीट से 15290 से ज्यादा वोटों से आगे
असम में बीजेपी ने पार किया बहुतम का आंकड़ा
केरल में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आकड़ा
तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही
सुबह 10 बजे तक जारी रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा एक सीट पर बढ़त की स्थिति में है.
100 सीटों का आंकड़ा पार
तमिलनाडु में जारी रुझानों के अनुसार अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने 100 सीटों का आंकड़ा छू लिया है और बहुमत के नजदीक पहुंचती दिखाई दे रही है. हालांकि, ये केवल शुरुआती रुझान हैं और चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं किया गया है.
झारग्राम, मोंतेश्वर और आसनसोल में बीजेपी आगे
- झारग्राम से बीजेपी के लक्ष्मीकांत साव आगे चल रहे हैं.
- मोंतेश्वर से बीजेपी के सैकत पांजा आगे चल रहे हैं.
- आसनसोल से बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल आगे चल रही हैं.
बाघमुंडी, बनकुरा और दुर्गापुर पूर्व में BJP आगे
- बाघमुंडी से भाजपा के रहिदास महतो आगे चल रहे हैं.
- बनकुरा से भाजपा के निलादरी शेखर दाना आगे हैं.
- दुर्गापुर पुर्ब से भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी आगे हैं.
162 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी
पश्चिम बंगाल में 162 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 121 सीटों पर आगे चल रही है.
पांच राज्यों में मतगणना शुरू
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. आज ही इन पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ जाएंगे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव कराए गए थे.
15 सीटों में बीजेपी 11 पर आगे
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा जारी 15 सीटों के रुझानों के अनुसार बीजेपी 11 सीटों पर आगे है, जबकि गोरखा मोर्चा और टीएमसी 2-2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
जोरहाट सीट से मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी गौरव गोगोई ने कहा कि उन्हें राज्य में अनुकूल चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है, उन्होंने बताया कि पार्टी ने अलग-अलग इलाकों में अपने पर्यवेक्षकों की तैनाती की है, ताकि यदि कहीं भी प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी नजर आए तो उस पर तुरंत ध्यान दिया जा सके.
कार्यकर्ताओं के समर्पण को दिया श्रेय
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि पार्टी इस समय बढ़त बनाए हुए है और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में कमल खिलेगा, उन्होंने इसे बीजेपी कार्यकर्ताओं के धैर्य और समर्पण का परिणाम बताया. मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से हार जाएंगी और आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने जनता पर केवल अत्याचार ही किया है.
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतों की गिनती जारी है.
नौदा सीट पर हुमायूं कबीर की बढ़त
मुर्शिदाबाद जिले की नौदा विधानसभा सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के प्रत्याशी हुमायूं कबीर ने मतगणना के शुरुआती रुझानों में बढ़त बना ली है. ताजा अपडेट के मुताबिक, वे अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं और इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है.
आसनसोल साउथ में अग्निमित्रा पॉल आगे
आसानसोल साउथ से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल आगे हैं, रूपा गांगुली सोनारपुर साउथ से आगे हैं. वहीं तमिलनाडु कोलाथुर सीट से सीएम स्टालिन आगे हैं.
भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर में पिछड़ती नजर आ रही हैं. यहां उन्हें बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर मिल रही है.
जल्द सामने आएंगे चुनावी रुझान
आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, “हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा. हमें बहुत जल्द ट्रेंड्स पता चल जाएंगे.
बंगाल में कांटे की टक्कर जारी
बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के रुझान सामने आने लगे हैं. असम में बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि बंगाल में मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है. इसी बीच दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां पूरियां और मिठाइयां बनाई जा रही हैं.
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. यहां बीजेपी के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल का बयान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “व्यवस्था हर जगह एक जैसी है, कोई संवेदनशील या गैर-संवेदनशील मतगणना केंद्र नहीं है. तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. सीएपीएफ के अलावा, सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस भी तैनात है. सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूरी हैं. कोई समस्या नहीं है.”
पश्चिम बंगाल में रुझानों में कांटे की टक्कर
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार टीएमसी 58 सीटों पर, बीजेपी 60 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, हावड़ा में टीएमसी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कूचबिहार में बीजेपी सभी 9 सीटों पर आगे चल रही है.
चेन्नई में AIADMK के दफ्तर के बाहर माहौल
केरल से शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. कुल 27 सीटों में से 15 पर डीएमके गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जबकि यूडीएफ 10 सीटों पर आगे चल रहा है, वहीं बीजेपी 2 सीटों पर बढ़त के साथ मुकाबले में बनी हुई है. शुरुआती रुझानों में ही डीएमके गठबंधन ने मजबूत पकड़ बनाते हुए बढ़त हासिल कर ली है.
तमिलनाडु की 5 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. इनमें डीएमके ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि एआईएडीएमके 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं टीवीके ने भी 1 सीट पर बढ़त हासिल की है. शुरुआती रुझानों में डीएमके का प्रदर्शन मजबूत नजर आ रहा है.
असम से भी काउंटिंग के बाद पहला रुझान सामने आया है. यहां 4 सीटों के रुझान सामने आए हैं और चारों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस ने अभी तक किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बनाई है.
पश्चिम बंगाल से सबसे शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. नॉर्थ बंगाल के ट्रेंड में चोपड़ा और इस्लामपुर से टीएमसी आगे चल रही है, जबकि माथाबांगा और अलीपुरद्वार से बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. शुरुआती 12 सीटों के रुझानों में बीजेपी 8 सीटों पर और टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है.
ये भी पढ़ें- एम्स की चेतावनी, स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की भाषा और सामाजिक क्षमता पर पड़ सकता है असर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









