राष्ट्रीयविदेश

US-Israel Attack : अमेरिका-इजरायल का ईरान पर 30 जगह हमला, एयरस्पेस बंद, ईरान बोला- कुचल कर रख देंगे

US-Israel Attack : अमेरिका इजरायल ने मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए है। ईरान की राजधानी तेहरान में 30 जगह बमबारी की गई। जिसके बाद से तेहरान में ब्लैकआउट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने कहा है कि इस लड़ाई की शुरुआत इजराइल-अमेरिका ने की है, खत्म हम करेंगे। हम दुश्मनों को कुचल कर रख देंगे। ईरान में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

इजरायल ने दिया ऑपरेशन को नाम

बता दें कि इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम मागेन येहुदा रखा है। मागेन येहुदा एक हिब्रू शब्द है। मागेन का मतलब ढाल या रक्षा कवच होता है, वहीं येहुदा का मतलब यहूदा या यहूदी लोगों की रक्षा है। इस तरह मागेन येहुदा का मतलब यहूदा की ढाल या यहूदी लोगों की रक्षा करने वाली ढाल होता है।

ईरान में हुआ धुआं-धुआं

एक के बाद एक कई धमाकों में ईरान दहल उठा है। लोगों में दहशत है। तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं। डाउनटाउन तेहरान के पाश्चर स्ट्रीट के आसपास से भी घना धुआं उठता देखा गया। हालांकि, हमले में हुए नुकसान या किसी हताहत को लेकर ईरानी अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सुप्रीम लीडर खामेनेई रडार पर

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कार्यालय के पास भी जोरदार धमाके हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 86 वर्षीय खामेनेई उस वक्त कार्यालय में थे या नहीं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच उन्हें पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इजरायल ने स्वीकारा है कि उसने शनिवार को दिनदहाड़े तेहरान पर हमला किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस कार्रवाई को खतरों को दूर करने के लिए उठाया गया कदम बताया है।

अमेरिका भी जंग में शामिल

इजरायली सेना ने कहा कि यह इजरायल की ओर संभावित मिसाइल हमले के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट था। क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां पहले से तेज हैं, जहां फाइटर जेट और वॉरशिप की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान के खिलाफ जारी इजरायली हमलों में अमेरिका भी किसी न किसी रूप में शामिल है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका ने इस हमले में इजरायल को सैन्य सहयोग प्रदान किया है।

जानिए आखिर मसला क्या है-

इजरायल और अमेरिका का कहना है कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें व परमाणु हथियार बना रहा है, और काफी नज़दीक पहुंच चुका है। जिससे इजरायल और अमेरिका को बड़ा खतरा है, वहीं ईरान में बीतें दिनों लाखों लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर थे, जिस दौरान कई ईरानी पुलिसकर्मी और हजारों की संख्या नें लोगों की नरसंहार किया गया। जिसके विरोध में कई देश ईरान की जनता के साथ नज़र आए। वहीं अमेरिका और इजरायल ने भी कड़ा विरोध करते हुए सरकार पर प्रेशर क्रिएट किया, हालांकि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को फांसी ना दिए जाने का फैसला लिया। बता दें कि ईरान कई बार इजरायल और अमेरिका को धमकी दे चुका है।

ये भी पढ़ें- Bank Holidays : मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button