लाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य

Summer Cold Drink : गर्मी में ठंडक का असरदार उपाय, घर पर बनाएं सौंफ का शरबत

Summer Cold Drink : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। नींबू पानी और शिकंजी के अलावा सौंफ का शरबत भी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि ताजगी का एहसास भी कराता है।

सौंफ की तासीर ठंडी होने के कारण यह लू और गर्मी से बचाने में मदद करती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है। आइए जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाली सौंफ शरबत की रेसिपी।

सामग्री-

सौंफ – आधा कप
मिश्री या चीनी – 1 कप (मिश्री अधिक ठंडी मानी जाती है)
हरी इलायची – 4 से 5
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े – आवश्यकता अनुसार

बनाने की विधि-

सबसे पहले सौंफ को साफ करके 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अगर समय कम हो तो इसे सीधे भी उपयोग किया जा सकता है।

इसके बाद भीगी हुई सौंफ का पानी निकालकर इसे इलायची के साथ मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। चाहें तो सौंफ, मिश्री और इलायची को सूखा पीसकर पाउडर भी तैयार किया जा सकता है।

अब एक जग में ठंडा पानी लें और उसमें तैयार किया हुआ सौंफ मिश्रण मिलाएं। इसके बाद इसमें काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

अंत में गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार शरबत डालकर परोसें। चाहें तो पुदीने की पत्तियों से सजाकर इसे और भी ताजगी भरा बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button