Skincare Mistakes : आज के समय में स्किन केयर लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन गलत तरीके अपनाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। धूल, प्रदूषण और मौसम में बदलाव के कारण त्वचा पर असर पड़ता है, इसलिए सही देखभाल जरूरी हो जाती है।
स्किन कैंसर का बढ़ सकता है खतरा
डर्मेटोलॉजिस्ट्स के अनुसार सबसे बड़ी गलती सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना है। यूवी किरणें त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं, पिगमेंटेशन बढ़ा सकती हैं और लंबे समय में स्किन कैंसर का खतरा भी पैदा कर सकती हैं। इसलिए इसे हर मौसम में लगाना जरूरी माना जाता है।
संवेदनशील या मुंहासे वाली स्किन पर असर
एक और आम गलती नींबू, टूथपेस्ट या घरेलू नुस्खों को सीधे चेहरे पर लगाना है। इससे त्वचा में जलन, एलर्जी और दाग-धब्बे बढ़ सकते हैं, खासकर संवेदनशील या मुंहासे वाली स्किन पर इसका असर ज्यादा खराब होता है। सोशल मीडिया पर वायरल स्किन केयर हैक्स को बिना विशेषज्ञ सलाह के अपनाना भी नुकसानदायक हो सकता है। एक्ने, एक्जिमा या पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं के लिए हमेशा प्रमाणित और सही इलाज लेना बेहतर होता है।
मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना जरूरी
कई लोग सिर्फ चेहरे की ही देखभाल करते हैं, जबकि गर्दन, हाथ और छाती जैसे हिस्सों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो समय के साथ जल्दी उम्र बढ़ने के संकेत दिखाते हैं। इन हिस्सों पर भी मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। बार-बार चेहरा धोना या हार्श साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन की प्राकृतिक परत कमजोर हो सकती है, जिससे रूखापन और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।
जोर से रगड़ना त्वचा के लिए नुकसानदायक
इसके अलावा गीली त्वचा पर एक्टिव इंग्रेडिएंट्स जैसे रेटिनोल या एसिड लगाने से जलन और रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। चेहरे को तौलिए से जोर से रगड़ना भी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाना बेहतर माना जाता है।
स्किन केयर प्रोडक्ट्स को अचानक और तेज़ तरीके से इस्तेमाल करना भी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे इरिटेशन और रिएक्शन की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- केदारनाथ धाम यात्रा में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भक्तों में भारी उत्साह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









