Chandan Ki Lakdi Ke Use : गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. दिन प्रति दिन देश के कई हिस्सों का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आयुर्वेद में ऐसी कई औषधियों का वर्णन मिलता है, जिनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत भी मिलती है. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण औषधि चंदन की लकड़ी है.
चंदन एक सुगंधित और खास लकड़ी है, जिसका वानस्पतिक नाम सैंटलम एल्बम लिन है. इसके हार्टवुड हिस्से का उपयोग मुख्य रूप से औषधीय रूप में किया जाता है. चंदन शरीर को ठंडक पहुंचाने और रक्त की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है.
आयुर्वेद में चंदन की लकड़ी का विशेष स्थान
आयुर्वेद में चंदन की लकड़ी का विशेष स्थान बताया गया है. यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है. इसे डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद माना जाता है. यह बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है. चंदन की लकड़ी मूत्र में जलन को कम करने में भी उपयोगी है. इसके अलावा यह कमजोरी और थकान को दूर करने में भी कारगर मानी जाती है.
चंदन की लकड़ी के नियमित उपयोग से लाभ
चंदन की लकड़ी का काढ़ा और चंदन पाउडर के नियमित उपयोग से मरीजों को राहत मिलती है. इससे पेशाब में जलन कम होती है, ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और शरीर में ठंडक का अहसास होता है. चंदन के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और यह डायबिटीज के नियंत्रण में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं.
चंदन की ठंडक और त्वचा पर असर
पेशाब में जलन की समस्या में चंदन बहुत प्रभावी माना जाता है और यह मूत्र मार्ग से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है. रक्तस्राव संबंधी विकारों में भी चंदन का उपयोग फायदेमंद माना गया है. यह खून को शुद्ध करने और अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है. चंदन की ठंडक शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करती है, जिससे त्वचा की समस्याएं, चिड़चिड़ापन और गर्मी से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है. आयुर्वेद में चंदन को शीतल द्रव्य माना गया है. यह हृदय को शांति देता है, तनाव कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है. चंदन का लेप त्वचा पर लगाने से मुंहासे, सूजन और जलन में आराम मिलता है.
ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









