कानून बनाना संसद का काम होता है, सुप्रीम कोर्ट को संसद का आदर करना चाहिए : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Ramdas Athawale :

कानून बनाना संसद का काम होता है, सुप्रीम कोर्ट को संसद का आदर करना चाहिए : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Share

Ramdas Athawale : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि न्यायपालिका का सभी को सम्मान करना चाहिए। यदि न्यायपालिका कोई भी आदेश देती है तो उसका पालन करना चाहिए। हालांकि न्यायपालिका को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि संसद सुप्रीम होती है। कानून बनाना संसद का काम होता है। कानून के अनुसार निर्णय देना न्यायपालिका का काम होता है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हर बात पर संसद की तरफ से बनाए कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा टिप्पणी करना ठीक नहीं होता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का हम आदर करते हैं और सुप्रीम कोर्ट को भी संसद का आदर करना चाहिए।

निशिकांत दुबे के बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया

बता दे कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान ऐसे वक्त में आया है जब बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया। निशिकांत दुबे ने कहा था कि इस देश में जितने गृह युद्ध हो रहे हैं उसके जिम्मेवार यहाँ के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना साहब हैं। साथ ही सांसद निशिकांत दुबे एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिये।

हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं

सांसद निशिकांत दुबे के बयानों पर विवाद हो गया। हालांकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशिकांत दुबे के बयान को निजी बयान बताया और कहा कि इस बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। जेपी नड्डा ने कहा कि हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।

निशिकांत दुबे को तुरंत लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर विपक्ष पूरी तरह से भड़का हुआ है। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने मांग की कि निशिकांत दुबे को तुरंत लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि निशिकांत दुबे मंत्री बनने के लिए हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *