Donald Trump : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वाशिंगटन डीसी में हुई घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ हमला बेहद गंभीर और चिंताजनक है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि वह और उनकी पत्नी इस घटना से स्तब्ध हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं. उन्होंने घायल पुलिस अधिकारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की.
सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे संदिग्ध से हड़कंप
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब एक संदिग्ध व्यक्ति अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कार्यक्रम स्थल में घुस आया. बताया गया कि वह तेजी से राष्ट्रपति ट्रंप के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. इस दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया.
व्हाइट हाउस और आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके मकसद की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में उसके पास से हथियार मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही हैं. घटना के बाद व्हाइट हाउस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









