यूटिलिटी न्यूज

ट्रेन में सामान छूट गया? घबराएं नहीं, रेलवे के ये 5 कदम अपनाए और सामान वापस पाएं

Train News : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। यात्रा के दौरान कई बार लोगों का सामान चोरी हो जाता है, खो जाता है या फिर जल्दबाजी में यात्री अपना सामान कोच में ही भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है, ताकि सामान वापस मिलने की संभावना बढ़ सके।

जानकारी और PNR नंबर देना जरूरी

अगर ट्रेन में आपका सामान छूट जाता है या चोरी हो जाता है तो सबसे पहले इसकी जानकारी रेलवे को दें। यात्री अपनी शिकायत RailMadad ऐप या वेबसाइट के जरिए दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करते समय सामान की पूरी जानकारी, यात्रा से जुड़ी जानकारी और PNR नंबर देना जरूरी होता है, जिससे रेलवे को कार्रवाई करने में आसानी होती है।

टीटीई (TTE) से संपर्क करने की कोशिश

अगर ट्रेन स्टेशन से आगे निकल चुकी है और उतरने के बाद आपको पता चलता है कि सामान कोच में रह गया है, तो तुरंत ट्रेन में मौजूद टीटीई (TTE) से संपर्क करने की कोशिश करें। अगर किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी को आपका सामान मिलता है तो उसे सुरक्षित रखकर अगले स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को सौंपा जा सकता है। इसके बाद पहचान की पुष्टि के बाद सामान वापस मिलने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

सीट नंबर और सामान से जुड़ी जानकारी

कीमती सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप, बैग या अन्य जरूरी चीजें ट्रेन में छूटने पर यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराते समय ट्रेन नंबर, कोच नंबर, सीट नंबर और सामान से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करना जरूरी है।

सामान की तस्वीर और विवरण देखकर सामान

यात्रियों की मदद के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘मिशन अमानत’ पहल शुरू की है। इसके तहत रेलवे को मिले लावारिस सामान की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। यात्री इस प्लेटफॉर्म पर सामान की तस्वीर और विवरण देखकर अपने खोए हुए सामान की पहचान कर सकते हैं।

ट्रेन टिकट और यात्रा से जुड़े दस्तावेज

अगर रेलवे को आपका सामान मिल जाता है तो उसे वापस लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना होता है। इनमें आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, ट्रेन टिकट और यात्रा से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। सही जानकारी और दस्तावेजों के साथ सामान वापस लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

शिकायत करने से सामान वापस मिलने की संभावना

इसलिए अगली बार ट्रेन यात्रा के दौरान अगर आपका सामान खो जाए या कोच में छूट जाए, तो समय बर्बाद किए बिना तुरंत रेलवे को सूचना दें। जल्दी शिकायत करने से सामान वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- यश और कियारा का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, ‘तबाही’ वीडियो हुआ वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button