Other Statesबड़ी ख़बर

Manipur : मणिपुर हिंसा में…अब तक 8 लोगों की मौत, प्रदर्शनकारियों ने निकाला मार्च

Manipur : मणिपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अगर ये देखें तो कि दोबारा हिंसा शुरू हुई। मणिपुर के इंफाल में रात को हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। लोगों ने गर्वनर हाउस तक मार्च निकाला। महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल थीं। 3 किलो मीटर तक मार्च किया गया। जिरीबाम जिले का मामला है। हिंसा में शनिवार को 5 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा में दोनों समुदायों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार ड्रोन हमलों को रोकने में विफल है। मणिपुर हिंसा में 7 दिनों में 8 लोगों की मौत हो गई। इसीलिए प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास और राज्यपाल के आवास तक मार्च किया।

जानकारी के लिए बता दें कि छह सितंबर की बात करें तो विष्णुपुर जिले में आरपीजी से हमला हो गया। इससे रॉकेट मणिपुर के पहले मुख्यमंत्री कोई रांग के आवास पर गिर गया। पिछले साल से ही हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कुछ महीने पहले स्थिति थोड़ी नियंत्रण में आ गई थी। अत्याधुनिक हथियारों के साथ हमले हो रहे हैं। उसने स्थिति और खराब कर दी है।

कई अत्याधुनिक हथियार

हाल के हमले की बात करें तो पुलिस ने कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इसमें पिस्तौल, राइफल इम्प्रोवाइज्ड लॉन्ग रेंज मोर्टार हैंड ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड शॉर्ट रेंज मोर्टार आदि शामिल है। समिति ने स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही समिति ने स्थिति के लिए केंद्रीय बलों के तरीके पर भी असंतोष जताया है।

Freedom Fighter : ब्रिटिश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देश के लिए दी अपनी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button